2381 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका सीजन का पहला गेहूं, किसानों में दिखा उत्साह।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा (जिला सीहोर)।

कृषि उपज मंडी आष्टा में आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को रबी विपणन सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का विधिवत श्रीगणेश हो गया। इसके साथ ही आष्टा मंडी में नए रबी सीजन की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इछावर तहसील के किसान ने लाया सीजन का पहला गेहूंनए रबी सीजन का पहला गेहूं इछावर तहसील के ग्राम डाबला राय निवासी किसान राजाराम द्वारा मंडी में लाया गया। किसान द्वारा कुल चार क्विंटल गेहूं मंडी में विक्रय हेतु प्रस्तुत किया गया।खुली घोषणा विक्रय में मिला बेहतर भावकिसान राजाराम द्वारा लाए गए गेहूं को खुली घोषणा विक्रय प्रणाली के तहत सात्विक एग्रो फूड इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने 2381 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा।

सीजन की शुरुआत में ही मिले इस अच्छे भाव से किसानों में संतोष और उम्मीद का भाव देखा गया। *शरबती गेहूं ने दिलाई सीहोर को देशभर में पहचान* सीहोर जिले का प्रसिद्ध शरबती गेहूं अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, स्वाद और पौष्टिकता के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है। यही कारण है कि सीहोर जिले का गेहूं हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में उच्च मांग में रहता है और किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बनी रहती है। *मंडी में बढ़ेगी आवक, प्रशासन पूरी तरह तैयार* मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन के शुभारंभ के साथ ही मंडी समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। किसानों को पारदर्शी व्यापार, उचित मूल्य और सुचारु सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडी प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गेहूं की आवक में तेजी आने की संभावना है।नए रबी सीजन को लेकर किसानों में सकारात्मक माहौलगेहूं की आवक शुरू होते ही मंडी में चहल-पहल बढ़ गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस रबी सीजन में उन्हें उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
