गुड़ी पड़वा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
लोकेशन आष्टा (जिला सीहोर, म.प्र.)।
गुड़ी पड़वा पर भक्ति और ज्ञान का संगम, प्रभु प्रेमी संघ का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न
नव वर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर प्रभु प्रेमी संघ आष्टा द्वारा स्थानीय मानस भवन में स्वामी अवधेशानंदजी गिरी महाराज के सूक्ष्म सानिध्य गुड़ी पड़वा पर्व पर एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जो भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक श्री राम श्रीवादी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से हुई, जिनसे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इसके पश्चात विद्वान ज्योतिषाचार्य एवं भागवताचार्य डॉ. निलिम्प त्रिपाठी ने अपने प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने नव वर्ष, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रभु प्रेमी संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभु प्रेमी संघ आष्टा द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
रिपोर्ट: राजीव गुप्ता, आष्टा (जिला सीहोर)