नगर में जिला प्रशासन के आह्वान पर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान अपील की सुंदर रंगोली बनाई

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

नगर के प्रसिद्ध ताम्रकार गोपाल प्रसाद ताम्रकार की पुत्र वधू एवं देरानी जेठानी सो दिव्या एवं पूनम ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान की प्रेरणा के तहत नगर के राम मंदिर बुधवारा चौराहे पर मतदान की प्रेरणा को लेकर सुंदर रंगोली का निर्माण किया ताम्रकार परिवार की बहुएं हर वर्ष इसी प्रकार से नई थीम को लेकर रंगोली बनाने के लिए चर्चा में रहती है।

इसी प्रकार से गुरुद्वारे के सामने श्रीमती सोनिका गणेश सोनी भी अपनी रंगोलिया के लिए जाना पहचाना नाम है इन्होंने भी जिला प्रशासन की अनुरोध को स्वीकार करते हुए मतदान अपील की सुंदर रंगोली बनाई।

नगर में सुबह से ही महिलाएं अपने घरों के बाहर सुंदर रंगोलिया बना रही है पांच दिवसीय दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है सराफा बाजार, बर्तन बाजार,ऑटो मोबाइल शोरूम सज कर तैयार है।

Leave a Comment