श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव एवं विश्वकर्मा विवाह सम्मलेन के साथ ही सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए समाजजनो ने बैठक की

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव एवं विश्वकर्मा विवाह सम्मलेन के साथ ही सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए एक आवश्यक मीटिंग श्री विश्वकर्मा मंदिर आष्टा में रखी गई जिसमें विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में विश्वकर्मा बंधु पधारे।

आगामी विश्वकर्मा जयंती उत्साह पूर्वक मनाने के लिए युवा संगठन समिति का भी गठन किया गया जिसमें उपस्थित सभी विश्वकर्मा बंधुओ की सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया।

समाज में अपनी सहभागिता को देखते हुए हेमंत विश्वकर्मा बरखेड़ा को अध्यक्ष एवं संदीप विश्वकर्मा आष्टा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बढ़ी संख्या मे समाज की महिलाओ ने भी उपस्थिति दर्ज की।

मीटिंग में पधारे सभी विश्वकर्मा बंधुओ का समाज अध्यक्ष मनोहर लाल विश्वकर्मा ने सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर उत्साह पूर्वक मनाने का आग्रह किया एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment