रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश


देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष मैं श्रीनाथ मंदिर आष्टा में आयोजित होने वाले तुलसी विवाह के अवसर पर वर पक्ष के मनोरथी दिनेश सो ज्योति सोनी मेंहतवाड़ा वालों के यहां पूज्य ठाकुर जी की हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ठाकुर जी का आकर्षण सिंगार किया गया। इस अवसर पर श्री राम बजरंग मंडल की सभी महिलाएं एवं अन्य मंडलों की महिलाओ ने हल्दी मेहंदी में भाग लिया। आकर्षक भजन गाकर एवं नाच गाकर ठाकुर जी को रिझाया।देवउठनी ग्यारस के अवसर पर स्थानीय श्रीनाथजी की हवेली में तुलसी विवाह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

आज रात को ठाकुर जी की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्रीनाथ मंदिर हवेली में पहुंचेगी वहां पर द्वाराचार के उपरांत आरती के बाद तुलसी विवाह संपन्न होगा।नगर में सुबह से ही गन्ना बेचने वालों की दुकानें लगना चालू हो गई है आज घर-घर में तुलसी विवाह का आयोजन होगा।

शास्त्रों के अनुसार विष्णुजी के अवतार भगवान श्रीकृष्ण ने एकादशी को देवी वृंदा (तुलसी) से शादी की थीं. इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पौराणिक मान्यताओँ के अनुसार भगवान विष्णु 5 माह की योग निद्रा के बाद इसी दिन जागते हैं.

इसी कारण इस दिन को देवउठनी एकादशी कहा जाता है.।एकादशी के दिन मां तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह का दिन होता है. इस दिन मां तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह में गन्ने का मंडप बनाया जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. इसी दिन से किसान गन्ने की नई फसल की कटाई का काम शुरू करते हैं.


