तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा के द्वारा अभिभाषक संघ कक्ष,शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला, आष्टा आंगनवाड़ी केन्द्र आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा अध्यक्ष/प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में श्री कंचन सक्सेना, द्वितीय जिला न्यायाधीश, आष्टा के द्वारा अभिभाषक संघ कक्ष, आष्टा में दिनांक 25 नवम्बर 2023 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्री सक्सेना द्वारा 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया। जिसमें सभी अभिभाषकगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहें।

2 माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा अध्यक्ष/प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में श्रीमती ऋचा सिंह राजावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा के द्वारा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला, आष्टा में दिनांक 25 नवम्बर 2023 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती राजावत द्वारा बच्चों से संबंधित कानून, एवं बाल विवाह के संबंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकगण, छात्राएं उपस्थित रहीं।

3 माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा अध्यक्ष/प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में श्रीमती वंदना त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र आष्टा में दिनांक 25 नवम्बर 2023 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती त्रिपाठी द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनी से संबंधी जानकारी दी गई।

Leave a Comment