शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा की इको क्लब इकाई द्वारा आज राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस मनाया गया

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा की इको क्लब इकाई द्वारा आज राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉं.पुष्पलता मिश्रा ने किया और अपने वक्तव्य में बताया कि किस तरह हम हमारी छोटी-छोटी जरूर को काम करके या उनमें थोड़ा सा परिवर्तन करके पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं पर्यावरण में एक तरह से सहयोग करने पर 3 और कॉन्सेप्ट सफल होता है हम कुछ भी पर्यावरण हितैषी एक्टिविटी करेंगे तो वह हमें तीन गुना ज्यादा लाभ पहुंचाएगी,

मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर रचना श्रीवास्तव ने प्रदूषण के बारे में विशेष चर्चा की और बताया कि भोपाल गैस कांड में जो जनहानि हुई थी उसकी याद में यह दिवस मनाया जाता हैl कार्यक्रम का संचालन डॉं. कृपाल विश्वकर्मा ने किया

इन्होंने बताया कि किस तरह सर्वप्रथम वन को ही पर्यावरण समझा जाता था फिर जल को फिर वायु को और भोपाल गैस ट्रेजेडी के बाद में जनहानि या किसी भी प्रकार का जीव मात्र को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियो को पर्यावरण प्रदूषण की श्रेणी में रखा गया है कार्यक्रम के अंत में आभार डॉं.कुमकुम अग्रवाल ने किया महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

Leave a Comment