रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आज दिनांक 3 12 2023 रविवार को श्री रामानंद अचार्य जयंती मनाने के उपलक्ष में एक सफल मीटिंग रखी गई जिसमें वैष्णव बैरागी समाज के सभी बंधु उपस्थित रहे समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा मां सरस्वती भगवान गजानन का माल्या अर्पण किया गया दीप जलाकर सभी समाज बंधु द्वारा श्री रामानंद जयंती मानने हेतु एक विशेष मीटिंग रखी गई मीटिंग में श्री रामानंद जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी इसमें समिति के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया

समाज द्वारा बनाए गए रामानंद जयंती के अध्यक्ष राजेश बैरागी को समाज बंधु द्वारा साफा बांधकर स्वागत किया गया जिसमें समाज बंधु द्वारा जल समारोह एवं जुलूस का आवागमन रोड तय किया गया जिसमें गीतांजलि गार्डन से जुलूस प्रारंभ होगा और प्राचीन गजानन मंदिर पहुंचेगा श्री रामानंद आचार्य जी की आरती बड़ी धूमधाम से की जाएगी श्री रामानंद जयंती स्वर्गीय महंत श्री रणछोड़ दास जी बैरागी द्वारा रामानंद जयंती की परंपरा को महंत द्वारा चालू किया गया था जो कि आज बड़े ही भव्य रूप से मनाई जाएगी स्वर्गीय श्री रणछोड़ दास जी बैरागी ने गणेश मंदिर में श्री रामानंद जयंती की परंपरा को चालू किया था आज उनकी इस परंपरा को वैष्णो बैरागी समाज चालू रखेगा।



