रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

हिंदू सनातन धर्म में गौ माता की सेवा को ईश्वरी सेवा माना गया है एकादशी पर श्री महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यगण एक कलर की ड्रेस कोड में गौशाला पहुंची गौ माता के बीच मंगल गीत गए।

पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने गौशाला पधारी महिला मंडल की सदस्यों का स्वागत किया । महालक्ष्मी महिला मंडल की सभी सदस्याएं रविवार को गौसेवा के लिये आई थीं उन्होंने गौवंश को हरा चारा उपलब्ध कराया साथ ही ठंड से गायों और बछड़ो को बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

महिला मंडल ने उनके द्वारा गौशाला के लिए प्रतिमाह दी जाने वाली दानराशि 1 हजार 1 सो रुपये भी उपलब्ध कराई ।गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह कोषाध्यक्ष संजय सुराणा उपाध्यक्ष किरण दीदी पत्रकार विशेष सहयोगी विपिन सिंघी सहित पदाधिकारियों ने सभी मात्र मृतशक्तियों का आभार व्यक्त किया।


