रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

*राज्य शासन के निर्देशानुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंतिम दिवस सी एम राइज माध्यमिक शाला बुधवारा आष्टा में बी आर सी सी तरुण कुमार बैरागी एवं बी ए सी मनोज विश्वकर्मा के द्वारा परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया ।

परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही थी संस्था के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गुठानिया ने बताया कि शाला में कक्षा 6 से 8 दर्ज 178 बच्चों में से आज सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में 177 बच्चे उपस्थित रहे श्रीमान बीआर सी सी महोदय द्वारा शत प्रतिशत उपस्थिति पर संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का उत्साह वर्धन किया साथ ही

कक्षा 1,2,3 में एफ एल एन कक्षाएं संचालित हो रही उसका सूक्षमता से अवलोकन कर शिक्षक शिक्षिकाओं को गुणवत्ता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया । शाला में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाए गए।

