रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत ने हायर सेकंडरी स्कूल सेवदा का निरीक्षण किया गया, प्रार्थना में सभी शिक्षक उपस्थित रहे, बच्चो की उपस्थिति भी संतोषजनक पाई गई, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन नियमित किया जा रहा है,

शाला में समस्त शैक्षणिक गतिविधि संपन्न करवाई जा रही हैं,छात्रों का स्तर बहुत ही अच्छा है, जिले से प्राप्त होने वाले हर विषय के दो प्रश्न को शिक्षक द्वारा नियमित हल करवाया जा रहा है, एवम शाला का रिकार्ड भी दुरुस्त पाया गया, शाला में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई, वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हेतु सभी छात्र छात्राओं को टिप्स दिए गए।

