विजेन्द्र सिंह भाटी ठिकाना बीलपान ने विल्वेश्वर महादेव का अभिषेक कर जन्मदिन मनाया

आष्टा जिला सीहोर से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेन्द्र सिंह भाटी ठिकाना बीलपान ने सनातन धर्म का पालन करते हुए प्रतिवर्ष अनुसार बाबा विलेश्वर महादेव का अभिषेक पूजा आरती कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए अपना जन्मदिन मनाया भाटी सा का कहना है क्यों ना हम हमारे सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए परंपरागत तरीके से जन्मदिन मनाएं पहले भी हमारे पूर्वज मठ मंदिरों में पूजा पाठ कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए अपना जन्मदिन मनाते थे हमें आज भी अपनी राजपूताना आन बान शान को बरकरार रखते हुए रीति-रिवाज के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए ना कि पश्चिमी संस्कृति को अपनाते हुए अनेक तरह का ड्रामा करते हुए अपने जन्मदिन को मनाये हमने जन्म लिया है

परमात्मा ने हमें पृथ्वी पर मनुष्य के अवतार में जन्म दिया है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि ऐसे शुभ अवसर पर हम भगवान की पूजा अर्चना कर बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ ही अपने जीवन काल के अगले साल में प्रवेश करें मेरा समस्त सनातन प्रेमियों से करवाद्य निवेदन है कि आप रीति रिवाज के साथ सनातन धर्म के अनुसार ही अपना जन्मदिन मनाएं भाटी सा को जन्मदिन के शुभ अवसर पर सगे संबंधी व बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद साधुवाद एवं शुभकामनाएं दिजिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ओमप्रकाश गिरी संतोष गिरी कारण जाट यूपी समाज सेवक कुंवर भीष्म सिंह ठाकुर पप्पू डॉक्टर आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी

Leave a Comment