आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती उनि. कृष्ण गोपाल शुक्ला को अपहरण के प्रकऱण में तत्काल अपहर्ता का पता लगाने एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये थे । उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपहर्ता का पता दस्तयाबी व आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है ।

घटना क्रम –*
दिनाँक 20.12.23 को फरियादी हबीब खाँ निवासी पीलीखदान अलीपुर आष्टा द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया थी उसकी नाबालिग बच्ची उम्र 17 वर्ष 08 माह की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध क्र 495/23 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

*पुलिस द्वारा कार्यवाही* –
उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरन आरोपी व अपहर्ता की पता तलाश हेतु टीम गठीत की गई तथा आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये । तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर अपहर्ता व संदेही आरोपी की पतारशी हेतु लगातार प्रयासो के आधार पर पता चला की सुल्तानपुर जोड पर अपहर्ता एवं संदेही साथ में जा रहा है, सूचना पर तत्काल टीम को अपहर्ता एवं आरोपी की तलाश हेतु रवाना किया गया जो अपहर्ता व आरोपी सुल्तानपुर जोड पर जाते हुए मिलने पर पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी तथा प्रकरण के सह आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है । तथा प्रकरण अन्य सह आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

*नाम गिरफ्तार आरोपी* –
सकलेन पिता अनवर खाँ उम्र 22 वर्ष निवासी पीलीखदान अलीपुर, सह आरोपी – नदीम पिता नईम शेख,*सराहनीय भूमिका* – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनिकृष्ण गोपाल शुक्ला , सउनि अशोक श्रीवास्तव , प्रआर 50 जगदीश ,आर 179 रामबाबु , , आर. 433 सोमपाल वर्मा, आर 826 सचिन, मआर.756 रंजना सायबर सेल सीहोर से योगेश भावसार, सुशील शाल्वे, विकास चोरासिया एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

