समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती कुशवाह समाज बंधुओं और मित्रों के साथ उत्साह पूर्वक मनाई ।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह के कार्यालय में पिछड़े और दलित वर्ग की उद्धारक तथा इस वर्ग की शिक्षा दीक्षा के लिए प्रेरक कार्य करने वाली समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जन्मजयंती समाज बंधुओं और मित्रों के साथ उत्साह पूर्वक मनाई ।

इस अवसर पर कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाली समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले और उनके पति ज्योतिबा फुले ने गुलामी के दौर में भी पिछड़ी और दलित जातियों के उद्धार के लिए अनेक कार्य किये ।

उन्होंने महिलाओं और दलित वर्ग की शिक्षा के लिए स्कूल खोले साथ ही छुआछूत मिटाने के लिए भी कई कार्य किये ।
नरेंद्र कुशवाह ने जानकारी दी कि कुशवाह समाज के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश मानसिंह के निर्देश पर समूचे प्रदेश में सावित्री बाई फुले जयंती उत्साह पूर्वक मनाई जा रही है ।

इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने पिछड़े और शोषित वर्ग समाज के लिये उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में लवकुश जयंती के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा , पूर्व सरपंच मोहनलाल कुशवाहा ,धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा ,पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा , प्रकाश कुशवाहा (मामा) , किशोरी लाल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा , हेमराज कुशवाहा , प्रतीक महाडीक, सुशील कुशवाहा, सुनील परमार , राहुल कुशवाह, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, गोपाल कुशवाहा लाखन सेन आदि मौजूद थे ।

इस अवसर पर कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाली समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले और उनके पति ज्योतिबा फुले ने गुलामी के दौर में भी पिछड़ी और दलित जातियों के उद्धार के लिए अनेक कार्य किये । उन्होंने महिलाओं और दलित वर्ग की शिक्षा के लिए स्कूल खोले साथ ही छुआछूत मिटाने के लिए भी कई कार्य किये ।नरेंद्र कुशवाह ने जानकारी दी कि कुशवाह समाज के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश मानसिंह के निर्देश पर समूचे प्रदेश में सावित्री बाई फुले जयंती उत्साह पूर्वक मनाई जा रही है ।

इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने पिछड़े और शोषित वर्ग समाज के लिये उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में लवकुश जयंती के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा , पूर्व सरपंच मोहनलाल कुशवाहा ,धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा ,पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा , प्रकाश कुशवाहा (मामा) , किशोरी लाल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा , हेमराज कुशवाहा , प्रतीक महाडीक, सुशील कुशवाहा, सुनील परमार , राहुल कुशवाह, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, गोपाल कुशवाहा लाखन सेन आदि मौजूद थे ।

Leave a Comment