अच्छी खबर आई पुलिस द्वारा नगर के सटोरियों पर की प्रभावी कार्यवाही

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा पुलिस द्वारा एक साथ सटोरियों के कई ठिकानो पर दबिश, 8 सटोरियों से 8310/- रुपये नगदी जप्त

पुलिस थाना आष्टा पुलिस द्वारा एक ही दिन अलग-अलग टीम बना कर सटोरियों के कई ठिकानो पर एक साथ दबिश दी गई।• 08 सटोरियो से 8310/- नगदी जप्त एवं एक लाख रूपये से अधिक के सट्टे का हिसाब जप्त किया गया ।• सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया ।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि जुआ-सट्टा चलाने वालो पर प्रभावी कार्यवाही की जावें ।इसी के तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित कार्यवाहीयाँ की गई।

थाना प्रभारी आष्टा पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा सटोरियो के अलग-अलग ठिकानो पर दबिश दी गई ओर आठ सटोरियों को दबोचा जिनके कब्जे से 8310/- नगदी ,एक लाख रूपये से अधिक के सट्टे का हिसाब व सट्टा सामग्री जप्त कर पृथक-पृथक प्रकरण तैयार किये गये । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सभी सटोरियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये धारा 151,107,116(3) जा.फौ. का कायम कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*इन पर की गई कार्यवाहीः-*

1.नफीस खाँ पिता रफीक खाँ नि. लंगापुरा आष्टा2.जितेन्द्र राठौर पिता सूरेश राठौर नि. सेमनरी रोड आष्टा3.विनोद कुमार मेवाडा पिता नारायण सिंह मेवाडा नि. डोराबाद4. सफीस खाँ पिता रफीक खाँ नि. लंगापुरा आष्टा5.सानू उर्प सनब्बर पिता रशीद राई नि. तरपोलिया आष्टा6.कमलेश श्रीवास्तव पिता संभूदयाल श्रीवास्तव नि. इंद्रा कालोनी आष्टा7.सलीम उर्फ राजा पिता बाबूशाह नि.ताजपुरा रोड इस्लामपुरा8. अकील पठान पिता हबीबउल्ला पठान नि. पुराना दशहरा मैदान आष्टा

*महत्वपूर्ण भूमिकाः-*

नगर निरी.पुष्पेन्द्रसिंह राठौर थाना प्रभारी आष्टा , उपनिरीक्षक. -दिनेश यादव,अनिल डोडियार ,अपर्णा भट्ट ,सहायक उपनिरीक्षक.- हुल्लास वर्मा प्रधान आरक्षक- चंद्रशेखर राम,अशोक यादव आरक्षक- संजय,जितेन्द्र ,धीरज,शैलेन्द्र,हरिओम,राजेश,सतीश,जितेन्द्र ,सैनिक-श्यामलाल,सजनसिंह, चंदरसिंह, गेंदालाल रोहित सेन,कमल परमार, आदि।

Leave a Comment