आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

22 जनवरी के दिन अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर देश विदेश लोग अभी से ही काफी ज्यादा उत्सुक है। हर कोई इस दिन को अपने जीवन में चिरस्थाई बनाने का सोच रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

जिसका उत्साह आष्टा तहसील के ग्राम में भी देखने को मिलेगा। क्योंकि 22 जनवरी के दिन शुभ मुहूर्त ग्राम चाचरसी मैं भी भगवान श्री राम दरबार की प्रतिमा विराजित होगी।ग्रामवासियों ने बताया की जितने दिनों का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है उतने ही दिनों तक गांव में राम भक्ति का अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत हर घर पर भगवा, हर मुख से रामधुन होगी व दीप ज्योति का प्रकाश किया जायेगा।

22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में नगर पुरोहित पंडित महेंद्र पाठक पंडित मनीष पाठक व पंडित डा दीपेश पाठक के मार्गदर्शन में विधि विधान से श्रीराम दरबार व शिव परिवार की नवीन प्रतिमाए नवनिर्मित मंदिर में विराजित की जाएगी आप सभी इस आयोजन में धर्म लाभ ले।

