दो सफल पुस्तकों के लेखक एवं साहित्यकार कवि गजानंद डिगोनिया “जिज्ञासु” ने किया काव्य पाठ

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश साधना साहित्य मंच के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक व्यग्र,आयोजक सुरेश जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष आदित्य गुप्ता के मार्गदर्शन में एक दिवसीय, अग्रवाल प्लाजा (लिसा टॉकीज के सामने) काव्य गोष्ठी का गरीमामयी आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से लगभग तीन दर्जन से भी अधिक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समसामयिक, वर्तमान समाज, सत्ता, धर्म एवं पर्वों से संबंधित अपनी-अपनी रचनाओं से हमारे देश का असली एवं वास्तविक बिम्ब प्रस्तुत किया।

इस गरिमामयी एवं उत्कृष्ट आयोजन में भेरूंदा शहर के प्रतिनिधित्व करते हुए दो सफल पुस्तकों के लेखक एवं साहित्यकार कवि गजानंद डिगोनिया “जिज्ञासु” ने बाईस जनवरी2024 को होने वाले अयोध्या मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे जनमानस के सूर्य वंशज प्रभु श्री राम के संदर्भ में एक प्रतिष्ठित गीत – “चलो अयोध्या धाम पुनर्निर्माण कराया है, रामलला का कलयुग में मंदिर बनवाया है। एवं समाज का मार्ग प्रशस्त करता प्रेरणा गीत – “यह भी सच है जीवन पथ पर अवरोधों से बचना होगा, सोच समझकर चलना होगा” प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश साधना साहित्य मंच द्वारा कवि को सम्मान पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । यह भैरूंदा शहर निवासी के लिए गौरव का विषय है।

र्ट

Leave a Comment