कावेरी देवी परमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पहुचे ग्राम हकीमाबाद

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । सीहोर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता सहकारिता के आधार स्तम्भ श्री देवीसिंह परमार काकाजी की धर्मपत्नी व युवा मोर्चा के नेता महेन्द्र परमार की माता जी श्री मति कावेरी बाई परमार का गत दिवस दुखद निधन हो गया था।

कल रात्रि में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर से भोपाल जाते वक्त आष्टा पहुचे एवं आष्टा से हकीमाबाद पहुच कर स्वर्गीय श्रीमती कावेरी बाई परमार के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री देवीसिंह परमार,उनके परिजनों से साथ बैठ कर उनके दुख में शामिल हो कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर जैसे ही ग्राम में खबर लगी की पूर्व सीएम मामा जी शिवराजसिंह चौहान आ रहे है उनसे मिलने,उनकी एक झलक देखने के लिये पूरा ग्राम के लोग परमार निवास के सामने सैकड़ो की तादात में पहुच गये,मामा भी अपने स्वभाव के अनुरूप सभी से मिले और देर रात ही भोपाल के लिये रवाना हो गये।

Leave a Comment