आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा । श्री सिमंधर जिनदत्त धाम दादावाड़ी में दादगुरुदेव का 197 वाँ जन्मदिन एवं 117 वाँ स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी पर्व मनाया गया ।

प्रातः दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की आरती व अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। दादाबाड़ी में आयोजित गुरु सप्तमी के कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट,महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि,विशाल चौरसिया, का दादाबाड़ी समिति के अध्यक्ष नगीन सिंगी, राजा पारख, भविष्य सुराणा,मनोज सुराणा, पवन श्री श्रीमाल, नितिन सुराणा, प्रदीप वोहरा, नगीन छाजेड़, श्री संघ अध्यक्ष पवन सुराणा एवं समाज जनो ने स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम में श्रीसंघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

