आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

राजश्री कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज आष्टा में श्री राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज दिनांक को श्री राम जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सजावट भी की गई है।

स्लोगन प्रतियोगिता में महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार द्वारा श्री राम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रभु श्री राम का जन्म वर्तमान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। बचपन से ही श्री राम बहुत सहृदयी और विनयशील थे और अपने पिता के सबसे करीब थे। श्री राम की शिक्षा दीक्षा गुरु वशिष्ट के आश्रम में संपन्न हुई थी। श्री राम शिष्टाचार और सदाचार के प्रतीक हैं जो मूल्य और नैतिकता के उदाहरण है। भगवान राम को दुनिया में एक आदर्श पुत्र के रूप में माना जाता है और अच्छे गुणों के प्रत्येक पहलू में वह श्रेष्ठ प्रतीत होते हैं। इसी प्रकार हमें भी भगवान श्री राम के गुना का अनुसरण करना चाहिए। भगवान राम अविश्वशनी परामर्थिक गुणों से संपन्न थे वह ऐसे गुणों के अधिकारी थे जिनमें अदम्य साहस और पराक्रम था और जो सभी के अप्रतिम भगवान थे।

भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिथुन पेरवाल बीए सेकंड ईयर ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर मंदाकिनी ब्रह्मभट्ट बीकॉम फर्स्ट ईयर रही तीसरा स्थान उषा मेवाड़ा बीएससी सेकंड ईयर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश मेवाड़ा सविता बैरागी रामवती मेवाड़ा प्रहलाद मेवाड़ा राहुल सेन पुष्पा मेवाड़ा द्वारकाप्रसाद करमोदिया पूजा मेवाड़ा दीपिका जाधव पूजा परमार मनीष सोलंकी माया मेवाड़ा भैयालाल वर्मा अखिलेश सक्सेना रविंद्र प्रजापति ममता तिवारी हिमांशी झवर कविता भूतिया बहादुर सिंह रवि मेवाड़ा अरविंद यादव व रीना यादव उपस्थित रहे।



