विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राजावत सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारियों व बीएलओ को मतदाता दिवस के अवसर पर किया जाएगा जिला मुख्यालय पर सम्मानित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। आष्टा विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत, सहायक रिटर्निग ऑफिसर नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले एवं सुश्री चंचल जैन, सेक्टर ऑफिसर कुलदीप शर्मा एवं राहुल जायसवाल, कार्यालयीन कार्य के लिए प्रेम नारायण श्रीवास्तव शिक्षक,गोविंद शर्मा बीपीओ, प्रदीप जायसवाल ऑफिस कानूनगो, सुमित बेदी सहायक प्रबंधक इ गवर्नेंस एवं दीपक सेन शिक्षक, 5 बी एल ओ श्रीमती अनीता मेवाड़ा चाचाखेड़ी, श्री गुलाब सिंह कारंजा बड़झिरी ,श्री श्रवण कुमार झा डोराबाद ,श्री मुकेश चित्तोडा हकीमाबाद एवं श्री विमल कुमार जैन मेहतवाड़ा व पंचायत विभाग से श्री विजय सिंह मेवाडा सचिव मैना, जगदीश पाटीदार सचिव सिद्धिकगंज, धर्मेंद्र वर्मा जी आर एस बेदाखेड़ी, श्री अंकित जैन जी आर एस बापचा

, श्री राजकुमार परमार सचिव लसुड़िया सूखा, श्री राकेश मेवाड़ा आर एस लसुड़िया सूखा ,श्रीमती लाड कुंवर बाई आंगनबाड़ी सहायिका ग्राम चाचा खेड़ी को जिला स्तर पर 25 जनवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। रंगोली के विजेताओं को भी मिलेगा प्रशस्ति पत्र विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय रंगोली प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए अंकिता वोहरा लब्धि माल मानस भवन के पास आष्टा, सलोनी जैन मानस भवन के पास अदालत रोड आष्टा, नेहा माहेश्वरी ग्राम बापचा बरामद तहसील आष्टा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment