ग्रीन एवम क्लीन भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है :कौशिक

ग्राम किलेरामा में हुआ सी एन जी स्टेशन शुभारंभ

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा :- प्रतिस्पर्धा के इस युग मे सामूहिक विकास और सबका सहयोग बहुत जरूरी है । ईंधन के क्षेत्र में भी नवीनतम प्रयोग हो रहे हैं। जिनका उद्देश्य आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखना है। ग्रीन एवम क्लीन भारत की दिशा में हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।आष्टा एक संभावनाशील क्षेत्र है, जहां विकास के प्रयोगात्मक अवसरों को अपनाने की भरपूर गुंजाइश है

उक्त आशय के उद्गार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टेरेटरी मैनेजर गौरव कौशिक ने ग्राम किलेरामा में परमार फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने ईंधन के वैकल्पिक साधनों पर ग्राहकों को विस्तार से बताते हुए कहा की भारत ईंधन के वैकल्पिक उपयोग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गैल गैस के प्रबंधक सी जी डी विपणन विनय कुमार ने कहा की गैल गैस वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली एक महती कंपनी है। आज वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सीएनजी गैस जहां किफायती है वहीं पर पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। गेल गैस ने सीएनजी स्टेशन की स्थापना की दिशा में आष्टा में नया आउटलेट प्रारंभ कर ग्राहकों को सौगात दी है।स्वागत भाषण देते हुए स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आष्टा क्षेत्र को सीएनजी ईंधन के एक और आउटलेट की सौगात देकर नागरिकों की समस्याओं का ध्यान रखकर सीएनजी आउटलेट प्रारंभ किया है। जिससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कार्गो कॉरपोरेशन लिमिटेड के टेरिटरी इंजीनियर विवेक कुमार, गेल गैस के प्रोजेक्ट हेड विकास जी, बीपीसीएल सेल्स मैनेजर निशांत सिंह, गैल गैस के इंजीनियर शिव कुमार, जनप्रतिनिगण, नागरिकगण, पत्रकारगण, पेट्रोल पंप डीलर एवम सीएनजी उपभोक्ता, ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

Leave a Comment