अव्यवस्था और मंडी में बंपर आवक से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समस्या जस कि तस

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/oexoC7T8Wdc?si=LUIbndL1kS7_RVkd

दो दिन की छुट्टियों के बाद गेहूं चने की बंपर फसल को लेकर मंडी प्रशासन को पहले ही समझ लेना था की बंपर आवक होगी किंतु समस्या से लड़ने की बजाय किसानों को अपनी हालत पर छोड़ना मंडी प्रशासन की पुरानी आदत है शनिवार की रात से ही मंडी में ट्रैक्टर आना चालू भी हो गए थे परंतु हम तो छुट्टी पर थे । यदि समय रहते व्यवस्था जमाते तो किसानों को परेशान नहीं होना पड़ता। किसानों ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि शनिवार की रात से लाइन में लगे हुए हैं अंदर मंडी में जगह खाली पड़ी हुई है मगर कर्मचारियों को हट धर्मिता से ऐसा लगता है कि जानबूझकर समस्या को बड़ा रखना चाहते हैं।

मंडी के सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे।इस पर मौसम की मार दिख रही है हो सकता है बारिश हो जाए किसानों ने मांग की है कि हमें सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया जाए।पुलिस प्रशासन में जरूर थोड़ा सा वह भी काफी देर बाद कुछ व्यवस्था जमाने की कोशिश की । आने वाले समय को देखते हुए मंडी की कोई अच्छी व्यवस्था करनी ही पड़ेगी नई मंडी में पर्याप्त जगह है उसी का निर्माण होना जरूरी है।शासन ने नई मंडी की जगह भी आवंटित कर दी है। काफी निर्माण कार्य भी हो गया था परंतु राजनेतिक इच्छा शक्ति कमी कारण काम अधूरा पड़ा हुआ है। लहसुन प्याज सब्जी मंडी वालों को भी जगह कम होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है।प्रशासन से अनुरोध की शीघ्र अति शीघ्र दोनों मंडियों की नई व्यवस्था की जाए।

Leave a Comment