नगर का बेटा प्रियांश जैन भारतीय गगनयान मिशन की टीम का सहयोगी बना

रीपोर्ट राजीव गुप्ता अष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा–किसी ने सही कहा है कि ..अपनी मेहनत के बल पर हम अपनी प्रतिभा दिखा देंगे कोई मंच ने दे हमको हम मंच अपना बना लेंगे के वाक्य को अपने जज्बातों से चरितार्थ किया है नगर के एक युवा प्रियांश जैन ने

अंतरिक्ष मे देश के पहले मानव मिशन गगनयान पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के मिशन में आष्टा नगर के मूलचंद जैन जादूगर परिवार के राकेश जैन के सुपुत्र प्रियांश जैन सहयोगी बने है,जो कि विगत कई वर्षों से इस मिशन में अपना अहम योगदान दे रहे है।यहां उल्लेखनीय है कि प्रियांश जैन बेंगलुरु में स्थित ह्यूमेन स्पेस फ्लाइट सेंटर इसरो में साइंटिस्ट इंजीनयर के पद पर कार्यरत है ओर राष्ट्र हित मे अपनी सेवाओं से आष्टा नगर का नाम गौरान्वित कर रहे है।उन्होने आई आई एस टी त्रिवेंद्रम से एरो स्पेस इंजीनियरिंग में बी टेक किया है। विगत दिवस त्रिवेन्द्रम के इसरो केंद्र में पधारे भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रियांश जैन ओर उनकी टीम द्वारा डिज़ाइन किया गया क्रेव्व ट्रेनिंग सिम्युलेटर को बहुत ध्यान से अवलोकन कर उनके इस कार्य की बहुत बहुत सराहना की है, उक्त क्रेव्व मॉड्यूल सिमियूलेटर के डिजाइन और टेस्टिंग एक्टिविटी में प्रियांश जैन ने अहम भूमिका निभाई है।

प्रियांश की इस सफलता के लिए दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक दिलीप सेठी,कैलाश चंद जैन,विधानचंद्र जैन,धनरूपमल जैन मनोज जैन सुपर,समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल ,महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक ,पूर्व अध्यक्ष पवन जैन,मुकेश बड़जात्या,अनुप जैन कचरू,रमेश जैन आदिनाथ,सुरेंद्र जैन शिक्षक,सुरेंद्र पोरवाल,मनीष पोरवाल वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल,अरुण जैन श्रीमोड़,हेमन्त जैन,प्रकाश जैन,सचिन जैन,मनोज जैन,प्रदीप लक्षपति,अशोक जैन नेता,दिलीप लक्ष्पति,लड्डू जैन अलीपुर,संदीप जैन चाय, व परिजन एवं मित्र जनो ने बधाई देकर प्रियांश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दबंग न्यूज़ भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81, आष्टा न्यूज पोर्टल आष्टा द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Comment