नगर में आयोजित होगा अनूठा आयोजन, शिव संग पार्वती का शुभलग्न

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

विवाह परंपरा अनुसार माता पूजन,हल्दी रस्म एवम अन्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन

स्थानीय प्राचीन पांडव काल का प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिरश्री शंकर मंदिर आष्टा में शिवरात्रि के पावन अवसर परतीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होने जा रहा हे हमारे प्रतिनिधि को मंदिर के पुजारी श्री हेमंत गिरी, संत राजेश्वर बाबा एवम सदस्य सुदीप जयसवाल, आनंद खंडेलवाल, सुरेश सोनी, मुकेश ताम्रकार , गोविंद श्रीवास्तव, राहुल विश्वकर्मा , शैलेन्द्र गिरी, योगेश विश्वकर्मा , चंदर मालवीय एवम अन्य सदस्यों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन शिव मंदिर जो की अपनी चमत्कारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है पांडव कालीन सभ्यता का बना हुआ है

इस प्रथम वर्ष नगर के कुछ युवकों एवं मंदिर समिति ने शिवरात्रि पर्व को भव्य रूप से बनाने का निर्णय लिया।इसी कार्यक्रम के अंतर्गतदिनांक 6 मार्च 2024 को प्रातः 9:00 बजे माता पूजनयोगी शीतला माता मंदिर पर आकर पूजन संपन्न होगी।साइकिल 4:00 बजे विधि विधान से गणेश पूजन संपन्न होगी एवं समय 7:00 बजे से हल्दी और मेहंदी की रस्म संपन्न होगी।

दिनांक 7 मार्च 2024 को मंडप छाए प्रातः 9:00 बजे संपन्न होगा। इसी प्रकार मेहंदी रस में 11:00 बजे संपन्न होगी झमाझम संगीत का कार्यक्रम समय का 7:00 बजे से स्थानीय शंकर मंदिर में संपन्न होगा।पाणिग्रहण संस्कार दिनांक 8 मार्च 2024 को रात्रि 8:00 बजे एवं महा आरती एवं भव्य श्रृंगार दर्शन रात्रि 12:00 बजे होगा।कार्यक्रम स्थल श्री शंकर मंदिर आष्टा मंदिर समिति ने सभी नगर के भक्तगण महिला पुरुषों से इस कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

Leave a Comment