नगर सेठ स्वर्गीय श्री ताराचंद रांका जी की पुण्यतिथि गौ माताओ को गोग्रास खिलाकर रांका परिवार ने मनाई

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर सुदाना पशु आहार एवं हरि चरी गौ माताओ को खिलाकर उनके सुपुत्र रविंद्र जी रांका संतोष जी रांका रांका परिवार द्वारा बनाई गई इस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओ के बीच स्वर्गीय श्री ताराचंद जी रांका के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

श्री रांका परिवार कि और से गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा जी को गौ माताओ के आहार एवं गौशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि प्रदान की मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने स्वर्गीय श्री नगर सेठ ताराचंद जी रांका को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रांका परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment