आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा नाबालिग बालक – बालिकाओं के गुमशुदगी के प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेकर त्वरित कार्यवाही की जावे ।

इसी तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब किया । दिनांक 11 /03 /2024 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष 01माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 113/ 24 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में अपहर्ता नाबालिक होने से प्रकरण को प्राथमिकता पर लिया जाकर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी व पीड़ित की सतत तलाश की जा रही थी। टीम द्वारा अपहर्ता को इंदौर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की ।
*महत्वपूर्ण भूमिका:* -निरीक्षक सी. एल. रायकवार, उप निरीक्षक अपर्णा भट्ट, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, आरक्षक शुभम चंद्रवंशी, महिला आरक्षक रंजना परमार थाना पार्वती, आरक्षक धीरज पटेल आदि।


