अति प्राचीन देवबड़ला का विष्णु मंदिर प्राचीन चमक के साथ जल्दी मूल स्वरूप में देखने को मिलेगा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला में कार्य प्रगति पर है मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी ने बताया पुरातत्व विभाग द्वारा 2016 से यहां पर खुदाई व मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है ।

जिसमें अभी तक 15 मंदिरों के बेस व अवशेष प्राप्त हुए हैं 60 से भी अधिक अलोकिक प्रतिमाएं प्राप्त हुई है आगे अभी खुदाई का काम अधूरा है देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया मंदिर क्रमांक 1 महादेव मंदिर है जो कि अपने मूल स्वरूप में लौट चुका है मंदिर क्रमांक 2 यह मंदिर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का है

मंदिर बनकर तैयार हो चुका है मंदिर में रासायनिक कार्य चल रहा है जल्द ही यह मंदिर भी अपनी प्राचीन चमक के साथ मूल स्वरूप में आपको देखने को मिलेगा सारे मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा पुरातन अधिकारी डॉ.रमेश यादव के दिशा निर्देश अनुसार यहां पर कार्य चल रहा है खुदाई में मिले हुए सभी अवशेष व मूर्तियां बेस कीमती है ब्लैक स्टोन की सुंदर प्रतिमा का बड़ा समूह यहां पर प्राप्त हुआ है।

Leave a Comment