रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती चिन्मय मिश्रा ने थाना पार्वती पुलिस ने अपराध क्र 89/24 धारा 363 भादवि में नाबालिग बालिका का पता लगाकर दस्तयाबी कर सफलता प्राप्त की है

तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना क्रम –
दिनाँक 26.02.24 को फरियादीया राधेश्याम निवासी डाबरी कालोनी इंदौर नाका अलीपुर थाना पार्वती जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया की मेरी नाबालिक लडकी कोई व्यक्ति बहलाफुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादीया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना पार्वती पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस द्वारा कार्यवाही*–
उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान अपहतृ (नाबालिग) बालिका की तलाश हेतु टीम गठीत की गई तथा तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये । मुखबिर की सूचना एवं तकनिकी आधार पर पता चला की अपरहता बालिका एवं अज्ञात आरोपी मोरबी गुजरात में है जिस आधार पर टीम को मोरबी गुजरात भेजा गया। जहाँ पर अपहर्ता एवं अज्ञात आरोपी की तकनिकी जानकारी अनुसार बस स्टेण्ड मोरबी गुजरात के पास मिले अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। महिला अधिकारी द्वारा कथन लिये गये पीडिता के कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 366,344, 376(2)(एन) भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट व3(1)(ड्ब्ल्यूआई) 3(2) (वी) एससीएसटी एक्ट का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पीडिता को उसके माता पिता के साथ सुपुर्द किया गया।

*सराहनीय भूमिका* –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती चिन्मय मिश्रा, सउनि अशोक श्रीवास्तव, प्रआऱ 50 जगदीश, प्र.आर. सुशील साल्वे, आर 433 सोमपाल वर्मा, आर. 826 सचिन, आर. 422 दुर्गाप्रसाद, आर, आर. 810 गोपाल , म.आर 756 रंजना, सै. 142 मानसिंह, एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।



