कुशवाहा समाज आष्टा राधा कृष्ण मंदिर मैं नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करेगा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में कुशवाहा समाज द्वारा राधाकृष्ण मंदिर, काछीपुरा आष्टा में मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवीन राधा कृष्ण की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार दिनांक 10 अप्रैल 2024 से दिनांक 16 अप्रैल 2024 तकश्री मदन लाल जी कुशवाह के कृषि फार्म परएवं नवनिर्मित कुशवाहा समाज धर्मशाला में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समाज की समिति द्वारा नगर के पत्रकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्रदान की।कुशवाह समाज मीडिया प्रभारी बलराम कुशवाह,कैलाश कुशवाह,अजीत कुशवाह,माखन कुशवाह एवम अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि कुशवाहा समाज के प्राचीन जीर्णोधारित राधा कृष्ण मंदिर मैं श्री राधा कृष्णजी, श्री राम दरबार, शिव परिवार एवं कुशवाहा समाज के आराध्य देव लव कुश भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना , श्री हरिहर यज्ञ एवं श्री मद भागवत महापुराण महोत्सव का आयोजन होने जा है।

कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित होंगे

दिनांक 10 अप्रैल 2023 बुधवार प्रातः 8:00 बजे कलश यात्रा का आयजन होगा जो पार्वती नदी से जल भरकर मंदिर प्रांगण तक निकलेगी।दिनांक 10 अप्रैल 2024 बुधवार से दिनांक 16 अप्रैल 2024 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का प्रतिदिन आयोजन होगा।दिनांक 12 अप्रैल 2024 से 16 अप्रैल 2024 तक श्री हरिहर यज्ञ का आयोजन होगा। 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होगी।

दिनांक 16 अप्रैल 2024 को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया है।इस पुण्य कार्यक्रम को कथा व्यास नगर पुरोहित श्री पंडित डॉक्टर दीपेश पाठक,यज्ञ आचार्य पंडित मनीष पाठक, समाज पुरोहित पंडित मयूर पाठक एवं मंदिर सेवक पंडित लखन लाल जी शर्मा द्वारा अपनी टीम द्वारा संपादन किया जाएगा।कुशवाहा समाज आष्टा ने नगर के सभी धर्म प्रेमी लोगों से आयोजन में प्रतिदिन पधारने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment