नगर के प्रतिष्ठित, वरिष्ठ अनाज तिलहन व्यापारी एवम प्रमुख समाजसेवी मांगीलाल जी साहू का निधन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के प्रतिष्ठित अनाज एवं दलहन व्यापारी, नगर की सभी संस्थाओ को मुक्त हस्त से दान देने में अग्रणी वरिष्ठ समाजसेवी, धर्मनिष्ठ आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के परम शिष्य, प्रभुप्रेमी संघ के संरक्षक मांगीलाल साहू का इंदौर के निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान करीब 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आष्टा नजरगंज स्थित निवास पर लाया गया। स्थानीय मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों पुत्रगण राजकुमार साहू एवं जितेंद्र साहू ने उन्हें अंतिम मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय मांगीलाल साहू नगर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे तथा उन्होंने समाज के विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। आष्टा की साहू समाज को उन्होंने धर्मशाला की विशेष सौगात दी। उनके निधन पर प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, विजय देशलहरा, प्रदीप प्रगति, रामेश्वर खंडेलवाल, नगर पालिका परिषद आष्टा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, वरिष्ठ समाजसेवीगण मोहनसिंह अजनोदिया, नोशे खा, लोकेंद्र बनवट, नरेन्द्र गंगवाल, राजेश बनवट, आलोक आर्य, नगीन जैन एडवोकेट, सुभाष सांवरिया, शैलेश राठौर, साहु समाज अध्यक्ष कमलेश साहू, नरेंद्र कुशवाहा, सुभाष नामदेव, वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र परमार, प्रहलाद सिंह वर्मा, पत्रकार राजीव गुप्ता,अभिषेक सुराणा, अनिल धनगर, शुभम शर्मा, अविनाश पिपलोदिया, अमित सुराणा सहित अन्य नागरिकों ने स्व. श्री मांगीलाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81 की और से हार्दिक श्रद्धांजलि

Leave a Comment