रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में इंदौर निवासी प्रकाशचंद गोखरू एवम उनकी पत्नी अपनी बेटी श्रीमती अनुराधा बसंत सुराना के यहां आष्टा में ही रहते थे दो बेटियां श्रीमती सपना ताटेड चंद्रपुर महाराष्ट्र,श्रीमती एकता खठोड़ वणी महाराष्ट्र में रहती हैं।श्री कैलाश चंद जी गोखरू का दुखद देहावसान सोमवार को सायं 5:00 बजे बसंत कुमार जी सुराणा के निवास पर हो गया था।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनकी एक बेटी सुबह ही अपने ससुराल गई थी।पिता की मृत्यु के बाद उनकी इक्षानुसार निश्चित ही निर्णय कठिन था फिर भी तीनों बहनों ने मानवता की मिसाल कर अपने पिता की देहदान करने का निर्णय लेकर सबको चौंका दिया साथ ही किसी प्रकार का उठवाना वा शोक निववारण का कार्यक्रम न करने का निर्णय भी लिया। श्री प्रकाशचंद गोखरू का विवाह आष्टा के प्रसिद्ध संचेती परिवार में हुआ था। कुछ समय से आष्टा में निवासरत थे,मृदुभाषी सभी में मिल जाने वाले शक्सियत थे गोखरूजी। कम समय में अच्छी पहचान बना ली थी।भोपाल के प्रसिद्ध चिरायु अस्पताल को उनकी देहदान की गई।

दबंग न्यूज भोपाल,आष्टा न्यूज पोर्टल के संवाददाता राजीव गुप्ता परिवार की ओर से स्व श्री प्रकाशचंद जी गोखरू को हार्दिक श्रद्धांजलि।

