रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

अटल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कैंसर गांठ निकालने में मिली सफलताअटल अस्पताल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हुआ प्रसिद्धसीहोर। अपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीहोर शहर ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिला में भी मशहूर हो चुका शहर के गंगा आश्रम स्थित अटल अस्पताल मरीजों के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों मरीज प्रत्येक दिन इलाइज के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ साफ सफाई की सुविधा बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अटल अस्पताल में मरीजों के लिए फ्री इलाज के लिए आयुष्मान सुविधा के साथ-साथ महानगर की तर्ज पर उचित इलाज किया जा रहा है। अस्तपाल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफल आपरेशन किया गया है।शहर के गंगाश्रम स्थित अटल अस्पताल में कैंसर, हड्डी रोग, यूरोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा जरनल सर्जरी की सर्व सुविधा है।

यहां पर एक काल पर मशहुर विशेषज्ञ अपनी सेवा देने नियमित रूप से आते है। मरीजों के लिए उचित इलाज की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिश्री बाई पत्नी उदय सिंह ग्राम दुपाडिया भील सीहोर की मूल निवासी है। करीब तीन सालों से कैंसर के लक्षण थे, लेकिन कोई अभी तक पता नहीं लगा पा रहा था, मरीज के परिजनों ने अटल अस्पताल का पता लगा कि यहां पर कैंसर का इलाज भी किया जाता है तो वह मरीज को लेकर अटल अस्पताल पहुंचे, अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा जांच के उपरांत बुजुर्ग महिला मरीज को बे्रस्ट कैंसर के लक्षण पाये गए है और आपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों की स्वीकृति के बाद अटल अस्पताल की टीम ने राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल ने सफलता पूर्ण आपेरशन किया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

