चलिए इस धरती को रहने योग्य सुंदर बनाये, सभी मिलकर हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाये

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

विश्व पर्यावरण दिवस ( WED ) प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करता है। यह कई गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है, और पर्यावरण का समर्थन करने वाले प्राथमिक संयुक्त राष्ट्र आउटरीच दिवस का प्रतिनिधित्व करता है।

आष्टा शांति सरोवर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति का सम्मान किया गया,आने वाले हर एक भाई बहनो ने एक एक पौधा लगाया एवं संकल्प भी किया कि पौधा लगाएंगे उनकी पालना करेंगे एवं सबका जीवन बचाएंगे।

आष्टा प्रभारी ब्रह्मा कुमारी कुसुम दीदी ने कहा कि यदि मानव धरती हरी भरी पसंद करता है तो उसे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी पालना कर पेड़ बनाना चाहिए तभी यें धरती का श्रंगार शोभायमान लगेगा, उन्होंने यें भी कहा प्रकृति कि रक्षा सिर्फ और सिर्फ मानव ही कर सकता है।

उसके पश्चात् केंद्र पर रहने वाली सभी बहनो ने भी पौधरोपण किया।

Leave a Comment