रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

(संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन कन्या शाला आष्टा) उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेष सर्वे के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार आज शासकीय कन्या शाला में सभी शाला प्रभारी नोडल अधिकारी की एक बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को बताया गया जिसमें 15 वर्ष से अधिक के असाक्षरो का घर-घर सर्वे किया जाना है सर्वे एप के माध्यम से 15 जून के पहले किया जाना है जिसमें विकसित भारत की बढ़ते कदम साकार करना है और असाक्षरों को साक्षर करना एक पुण्य कार्य करना है सामाजिक चेतना केंद्र किस प्रकार स्थापित किया जाना है बताया गया और ग्राम सभा, चौपाल ,के माध्यम से साक्षरता के लिए जागरुक करना ,

और पूर्व में दी गई परीक्षा के साक्षरता के प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए और शाला स्तर पर कार्य योजना बनाई जाए जिसमें सभी शासकीय सेवकों का सहयोग लिया जाना है और अक्षर साथी बनाने के लिए पंजीयन करना भी शाला प्रभारी को जन शिक्षक द्वारा ट्रेनिंग दी गई कार्यक्रम में जिसमें संकुल प्राचार्य श्री अमर सिंह परमार , बीआरसी तरुण कुमार बैरागी, जी नवभारत ब्लॉक समन्वयक अनिल श्रीवास्तव जी, श्री महेंद्र सिंह मालवीय, बाबू जी जन शिक्षक जगदीश प्रसाद मालवीय, जी राकेश सूर्यवंशी, केदार सिंह परमार, ज्ञान सिंह मेवाडा संकुल समन्वयक , गजराज सिंह राजपूत एवम समस्त शाला प्रभारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।



