चंद्रवंशी खाती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्य सभा सदस्य श्री दिग्विजयसिंहजी को उज्जैन में निकलने वाली भगवान जगदीशजी की रथयात्रा का निमंत्रण दिया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पूर्व मुख्यमंत्री से चंद्रवंशी खाती समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला,जगदीश भगवान की रथयात्रा का निमंत्रण दिया।भोपाल से इंदौर जाते समय,म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सांसद (राज्यसभा) माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी से आष्टा चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज का प्रतिनिधिमंडल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.एस. वर्मा एडवोकेट, श्री बनपसिंह पटेल ,तेजसिंह जावरिया, शिवनारायण काका,देवकरण लाला, विक्रमसिंह अजनोदिया, एवं जिला काँग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती के साथ मिला,एवं आगामी 7 जुलाई 2024 को उज्जैन में निकलने वाली जगदीश रथयात्रा का कैलेंडर भेंट कर रथयात्रा में आने का निमंत्रण दिया,आदरणीय राजा साहब ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए,समाज जनों को सफल रथयात्रा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Comment