रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


आष्टा। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के पत्रानुसार विकासखण्ड स्तरीय नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दिनांक 21 जून 2024 को सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शासकीय कर्मचारी, विद्यार्थी, एन.सी.सी. कैडेट, एन.एस.एस. स्वयं सेवक, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिक सहभागिता करेंगे। सामूहिक योग कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकॉल के अनुसार किया जायेगा। संपूर्ण प्रदेश में पल-प्रतिपल समय-सारणी अनुसार एक ही समय पर निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है:-
1. सभी सहभागीगण की उपस्थिति प्रातः 06ः00 बजे से पूर्व
2. अतिथिगण का आगमन प्रातः 06ः00 बजे
3. अतिथिगण का उद्बोधन प्रातः 06ः02 बजे
4. मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण प्रातः 06ः10 बजे
5. सामान्य योग अभ्यास क्रम प्रातः 07ः00 से 07ः45 बजे 6. आभार एवं कार्यक्रम समापन प्रातः 07ः50 बजे

सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने समस्त नागरिकों से विकासखण्ड स्तरीय नवम अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

