रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा– नगर के श्री दिव्योदय जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला पर विगत 14 जून से चल रहे श्रुत प्रभावना के अंतर्गत बाल ब्रम्हचारी श्री संजय भैया पठारी द्वारा श्री भूतबली सागर शिक्षण एवं संस्कार शिविर के माध्यम से प्रतिदिन सुबह शाम इस्टोपदेश ग्रन्थ एवं क्षहढाला ग्रन्थ की वाचना कर सामुहिक रूप से श्रावक श्राविकाओं को जिन शासन का मार्ग बताया जा रहा था ।

आज दिन मंगलवार प्रातः 8:00 बजे से किला मंदिर में शिक्षण शिविर समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है ,जिसमे दोनो विषयो की परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कार से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा उक्त आयोजन में एक संगोष्ठी भी होगी जिसमे सभी लोग शिविर में बैठने के अपने अपने अनुभव साझा करेंगे दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल एवं महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने की विनती सभी लोगो से की है।



