वस्त्र व्यापारी संघ आष्टा द्वारा थाना परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कराया जाएगा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।जीवन का आधार वृक्ष है,धरती का श्रृंगार वृक्ष है ।प्राण वायु और शुद्ध आक्सीजन दे रहे हैं, सभी कोऐसे परम उदार वृक्ष है ।ऐसी ही भावना के साथ स्थानीय वस्त्र व्यापारी संघ ने नगर के नव निर्मित नये थाना परिसर में मंगलवार 2 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है।

वस्त्र व्यापारी संघ अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर आशीर्वाद एवं महामंत्री राहुल बनवट संकल्प ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वस्त्र व्यापारी संघ वाटिका पुलिस थाने के साइड में भीमपुरा रोड नये थाना परिसर की बाउंड्रीवॉल के समीप करीब 40 हजार रुपए से तार फैंसिंग करवाकर 2 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है।संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारी सहित सभी सदस्यों द्वारा एक -एक पौधा गोद लेकर पौधारोपण किया जाएगा।

मानव सेवा, पर्यावरण सेवा के कार्यक्रम में आप अवश्य पधारे ।परमार्थ करें ,एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करके उसे वृक्ष का रूप देंगे।

Leave a Comment