रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर के लिए हर्ष का विषय है कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय कृष्ण धाम आश्रम मालीपुरा आष्टा जिला सीहोर मैं परम पूज्य श्रद्धेय गुरु मां कृष्णाजी के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न होने जा रहा है।

समारोह दिनांक 17 जुलाई 2024 से दिनांक 21 जुलाई 2024 तक आयोजित होगा।प्रतिदिन ध्यान योग शिविर प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा। परम श्रद्धेय सदगुरु मां कृष्णाजी के सत्संग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होंगे। दिनांक 20 जुलाई 2024 को शोभायात्रा नगर के गायत्री मंदिर से चालू होकर अस्पताल चौराहा, परदेसी पुरा बुधवाराहोते हुए मुकाती पेट्रोल पंप पर समाप्त होगी। दिनांक 20 जुलाई को मां कृष्णा जी का पवन जन्मोत्सव धूमधामसे मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक ब्रह्मानंद जन सेवा संघ ने नगर के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि इस अमृत महोत्सव में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाएं।महोत्सव में देश के कोने कोने से हजारों गुरु भक्त अपनी अपार श्रृद्धा और भक्ति के साथ आश्रम पर उपस्थित होकर अपने गुरु की वाणी को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक करेंगे! अत: सभी क्षेत्र वासी धर्मप्रेमी बंधुओ से अनुरोध है कि आप सभी अपने ईष्ट मित्रों एवं परिवार के साथ, थोड़ा सा समय निकाल कर सत्संग में पधारे एवं अपने मानव जीवन को सार्थक करें।

