बालमुकुंद कुशवाहपवित्र रक्षाबंधन भुजरिया पर्व मनाने हेतु अध्यक्ष नियुक्त हुए।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

रक्षा बंधन के दूसरे दिन भुजारिया पर्व धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से एवं भाईचारे के साथ रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया का त्यौहार मनाया जाएगा ।कुशवाहा समाज भुजरिया का त्यौहार परपंरागत अनुसार कई वर्षों से मनाते आ रहा है। भुजरिया त्यौहार मनाने का उद्देश्य यह है कि हम भगवान से यह कामना करते हैं कि हमारे नगर में, प्रदेश देश में अच्छी वर्षा हो हमारी खेती बाड़ी में अच्छी फसल हो, हमारे चारों ओर सुख समृद्धि शांति रहे, हम सब भाईचारे से रहे,।

कुशवाहा समाज की महिलाएं नाग पंचमी के दिन दौने में गेहूं के दाने बोती है और सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाने के बाद अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया की पूजन कर भुजरियो को झूला झुलाकर अपने सिर पर रखकर बड़े ही धूमधाम से महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए ढोल बैंड डीजे के साथ सावन के गीत गाते हुए प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट पर भुजारियो को जल अभिषेक कर सर्वप्रथमअपने देवी देवताओं को चढ़ाते हैं एवं एक दूजे को भुजरिया देखकर गले मिलकर बधाई शुभकामनाएं देते हैं व छोटे बच्चे बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

रविवार को स्थानीय शास्त्री कॉलोनी दर्जीपुरा कुशवाहा धर्मशाला में कुशवाहा समाज की मीटिंग रखी गई मीटिंग की अध्यक्षता पटेल दलकिशोर कुशवाहा ने की एवं कुशवाहा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भुजरिया अध्यक्ष पद के लिए श्री बालमुकुंद कुशवाहा का नाम प्रस्तावित किया सभी कुशवाहा समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से बालमुकुंद कुशवाहा को भुजरिया पर्व मानने के लिए अध्यक्ष पद के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, माना बाबू कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, आनंद कुशवाह, धनरूप कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, राज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, शुभम कुशवाहा, आदि कुशवाहा समाज बंधुओ ने बधाई शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment