बाबा महाकाल की चतुर्थ पालकी का कुशवाहा समाज ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में सावन के चतुर्थ सोमवार पर शिवालय में गूंजे बोल बम बोलबम के जयकारे बाबा भोलेनाथ नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने निकले भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ की पालकी का जगह-जगह स्वागत प्राचीन शिवालय पार्वती नदी तट से प्रारंभ हुई पालकी में भारत माता की झांकी एवं घोड़े. डीजे. बैंड भजन मंडली के साथ बाबा महाकाल की पालकी निकाली गई ।

बुधवारा,पुराना सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह ने बाबा महाकाल सवारी में विराजमान भोले बाबा की पूजन अर्चना कर श्रीफल भेंट किया

पालकी के साथ चल रहे पुजारी जी का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर सम्मान किया इस अवसर पर।

कुशवाहा समाज के पटेल दलकिशोर कुशवाहा, वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, धन्ना लाल कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा मामा, सुशील कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, लाखन सेन, गोलू कुशवाहा, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Comment