‘‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा’’ के अन्तर्गत शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

‘‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा’’ के अन्तर्गत शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा कि विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

यात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर कन्नौद रोड़ से होकर पुनः महाविद्यालय में पहुँची। विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय के नारो से वातावरण गूँज उठा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि कल हम आजादी की 78वीं सालगिरह मनायेंगे।

ये आजादी हमें शहीदों के बलिदान एवं अथक परिश्रम के बाद मिली है। आप सभी शहीदों के बारे में उनके संघर्षों के बारे में पढ़े तभी हम आजादी के महत्व को समझ पायेंगे। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंग यात्रा हमारे द्वार इसलिये निकाली गयी कि हम जाने की ये तिरंगा हमारे देश की शान है हम इसे हमेशा इसी तरह सबसे ऊँचा रखना है।

हम सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराना है और तिरंगे के साथ आपको सेल्फी लेना है। तिरंगे के साथ हमारी फोटो को देखकर हमें स्वयं गर्व की अनुभूति होगी। तिरंगा यात्रा के पश्चात् राष्ट्रध्वज का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Leave a Comment