15 अगस्त 2024 को न्यायालय परिसर आष्टा में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर आष्टा में श्रीमती शिप्रा पटेल प्रथम जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा के द्वारा न्यायालय परिसर आष्टा में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण पश्चात विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती पटेल के द्वारा बताया गया कि मौलिक अधिकार जो कि भारत के सभी नागरिकों को दिए गए है जिसमें स्वतंत्रता का अधिकार, समता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार, शोषण के विरूद्ध अधिकार, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार, दिए जाते है। हमारे देश के लोगों का मौलिक कर्तव्य है कि संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय गान का आदर करें और स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखे।

भारत के संप्रभुता, एकता, अखण्डता की रक्षा करना, प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी, की रक्षा करें और प्राणीमात्र के प्रति दयाभावना रखें।उक्त शिविर के पश्चात् श्री उमेश कुमार पटेल, द्वितीय जिला न्यायाधीश द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वर्षा ऋतु में पर्यावरण के सुधार एवं ग्लोबल वार्मिंग को कम करने हेतु म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी ‘पंच-ज‘ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर में नीम, पीपल, जामुन, वट वृक्ष के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया एवं इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीश श्रीमती वंदना त्रिपाठी, न्यायाधीश श्री एम.एन.एच. रजवी, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा सिंह राजावत, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा, अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह ठाकुर, सचिव कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष लखनलाल खंडारे एवं सह सचिव बाबूलाल परमार एवं अभिभाषक संघ के सदस्यगण, न्यायलयीन कर्मचारीगण द्वारा संकल्प लिया गया कि जिन पौधों का रोपण किया गया उनका संरक्षण सभी के द्वारा किया जावेगा।

Leave a Comment