रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से एवं भाईचारे के साथ रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया का त्यौहार मनाया जाएगा कुशवाहा समाज भुजरिया का त्यौहार परपंरागत अनुसार कहीं वर्षों से मनाते आ रहा हैं भुजरिया त्यौहार मनाने का उद्देश्य यह है कि हम भगवान से यह कामना करते हैं कि हमारे नगर में प्रदेश देश में अच्छी वर्षा हो, हमारी खेती बाड़ी में अच्छी फसल हो, हमारे चारों ओर सुख समृद्धि शांति रहे,

हम सब भाईचारे से रहे कुशवाहा समाज की महिलाएं नाग पंचमी के दिन दौने में गेहूं के दाने बोती है और सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाने के बाद अगले दिन भद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया की पूजन कर भुजरियो को झूला झुलाकर अपने सिर पर रखकर बड़े ही धूमधाम से महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए ढोल बैंड डीजे के साथ सावन के गीत गाते हुए प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट पर भुजारियो को

जल अभिषेक कर सर्वप्रथमअपने देवी देवताओं को चढ़ते हैं एवं एक दूजे को भुजरिया देखकर गले मिलकर बधाई शुभकामनाएं देते हैं व छोटे बच्चे बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं मंगलवार को स्थानीय शास्त्री कॉलोनी कुशवाहा समाज धर्मशाला से डीजे बैंड ढोल नगाड़े के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ राधा कृष्ण के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया ।

पटेल दलकिशोर कुशवाहा एवं कुशवाहा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद भुजरिया अध्यक्ष बालमुकुंद कुशवाहा अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, माना बाबू कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, हीरा कुशवाहा,

आनंदकुशवाह, धनरूप कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, राज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, गब्बू कुशवाहा, चंद्र कुशवाहा, मनोजकुशवाहा, सुशील कुशवाहा,शुभम कुशवाहा, आदि कुशवाहा समाज बंधुओ ने बधाई शुभकामनाएं दी।

