आष्टा नगर पालिका को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में द्वितीय स्थान में आने पर मना जश्न

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आने पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर राय सिंह मेवाडा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने पार्षदों सहित पूरी टीम को बधाई दी

सी. एम. हेल्पलाइन शिकायत निवारण में नगर पालिका परिषद आष्टा प्रदेश में दूसरे नंबर पर आने पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर रायसिंह मेवाड़ा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना,पार्षद गण,एवम कर्मचारियों ने नगर पालिका के बाहर जश्न मानकर खुशी व्यक्त की ।

इस अवसर पर आतिशबाजी कर मिठाई बाट कर खुशी जाहिर की।मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने बताया कि हमने मेहनत तो बहुत की थी की पुनः पहला स्थान पाकर निकाय को सम्मान दिलवाए किंतु हम हारे नही हे पुनः एक नंबर पर लाकर रहेंगे। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष सहित सभी पार्षद गण,कर्मचारियों सहित सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Comment