ग्रीन फील्ड स्कूल, आष्टा में शिक्षक दिवस मनाया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

विश्व को गुरु के महत्व से दिग्दर्शन कराने वाली शस्य श्यामला भारत भूमि पर ।हर त्यौहार अपने मैं एक महत्व को दर्शाता है।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर। ग्रीन फील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के संचालक धर्मेंद्र गौतम, संस्था प्राचार्या श्रीमती बबीता गौतम ने ज्ञान की देवी माँ शारदा को दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण किया।

छात्र छात्राओं द्वारा सभी गुरुजनों का स्वागत किया गया।उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें भाषण, नृत्य, गीत, नाटक ,समूह नृत्य, एकल नृत्य, आदि प्रस्तुति देकर सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।संस्था के संचालक धर्मेन्द्र गौतम ने शिक्षक दिवस पर सारगर्भित संदेश दिया ।शिक्षा के महत्व को बताया ।

तथा भारतीय पुरातन महत्व को उदाहरण देकर समझाया। संस्था प्राचार्या बबीता गौतम ने कहा की5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवसहर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान विद्वान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा को बहुत महत्व देते थे।

उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया।एक बार उनके छात्रों ने उनसे उनके जन्मदिन को मनाने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे जन्मदिन को मनाने के बजाय, अगर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व होगा।’ इस तरह, 1962 से, 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हमारे लिए गुरु का महत्व सबसे बड़ा है। सभी छात्र छात्रओं एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।

Leave a Comment