आष्टा विधायक कार्यालय में भी हुई गणेश स्थापना रोजाना सुबह-शाम आरती में गूंज रहा गणपति बप्पा मोरिया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा । नगर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है । नगर में अनेकों स्थानों पर भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है । इसी कड़ी में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के विधायक कार्यालय में भी इस वर्ष भगवान श्री गणेश जी की विधि विधान के साथ स्थापना की गई है ।

रोजाना सुबह और शाम गणपति बप्पा मोरिया की गूंज कार्यालय में आरती के समय गूंज रही है । विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर में क्षेत्र के सभी नागरिकों को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी से यही प्रार्थना की जा रही है कि क्षेत्र में सर्वत्र सुख शांति समृद्धि तथा सभी पर भगवान गणेश एवं रिद्धि सिद्धि की कृपा बनी रहे। विधायक कार्यालय में रोजाना प्रात एवं शाम को भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में कार्यालय आने वाले क्षेत्र के नागरिक शामिल होते हैं ।

