रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा नगर की मां पार्वती धाम गौशाला में गुरुवार को वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री रामेश्वर जी सोनी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र आशीष कुमार अर्चिल सोनी अपने परिवार के साथ मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचे एवं अपने शुभ हाथों से गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर गौ माताओं को आहार के रूप में सुदाना पशु आहार एवं हरि चरी खिलाकर पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि मनाई

श्री सोनी परिवार द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा जी को ₹1100/ रूपए की दान स्वरूप राशि गौ माताओं के आहार हेतु प्रदान किए।

2) वरिष्ठ समाजसेवी श्री शैलेश जी राठौड़ पूर्व पार्षद ने अपने ससुर साहब स्वर्गीय श्री छगनलाल जी राठौर (सीहोर) जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गौ माताओं को अपने शुभ हाथों से सुदाना पशु आहार एवं हरि चरी गौ माताओं को खिलाई व गौशाला समिति को₹500/ रुपए की दान राशि गौ माताओं के आहार हेतु प्रदान किए इस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला उपाध्यक्ष किरण दीदी

विशेष सहयोगी,विपिन सिंघी, गौशाला सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, नरेंद्र पोरवाल, गोसेवक करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, रवि कामरिया, एवं मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने स्वर्गीय श्री रामेश्वर जी सोनी एवं स्वर्गीय श्री छगनलाल जी राठौर सीहोर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री सोनी परिवार एवं राठौर परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

परम श्रद्धेय स्व रामेश्वरजी भाई साहब जो हमारे परिवार के प्रेरणा स्त्रोत थे एवम राठौर साहब को दबंग न्यूज भोपाल,न्यूज नेशन नेटवर्क 81, आष्टा न्यूज आष्टा की तरफ से हार्दिक श्रद्धांजलि
