नवदीप बालकृष्ण गजानन मंडल में महाआरती का आयोजन हुआ

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर के काछी मोहल्ले स्थित राठौर मंदिर के पास नवदीप बालकृष्ण गजानन मंडल में महाआरती का आयोजन हुआ संपन्न भगवान गजानन की प्रतिमा श्री कृष्णा भगवान की लीला पर विराजित की गई आरती भव्य रूप से महाप्रसादी के साथ संपन्न हुई ।

नवदीप बालकृष्ण मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रमुख नरेंद्र कुशवाहा (जिम) सुरेश कुशवाहा (मुनीम) राम कुशवाहा, दुर्गेश यादव व सभी सदस्यगणों ने आरती में उपस्थित भक्तजनों का स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाह , पटेल दलकिशोर कुशवाहा, कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा, प्रकाश मामा कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाल कोषाध्यक्ष संजय सुराणा,

अमरचंद कुशवाहा पटेल,कृषि उपज मंडी व्यापारी धरम कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे माताएं बहनों की संख्या अधिक रही नवदीप बालकृष्ण मंडल द्वारा प्रसादी के रूप में पूड़ी सब्जी भव्य रूप से वितरण की गई कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को गणेश उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी एवं नवदीप बालकृष्ण गजानन मंडल के सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment